
मुंबई : (Mumbai) ‘धुरंधर 2’(‘Dhurandhar 2’) ने दुनियाभर में 1791.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट (highest-grossing Indian films globally) में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। साथ ही फिल्म ने इतने दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 50वें दिन भी फिल्म भारत में 721 शोज में चल रही थी। इस दिन फिल्म ने 36 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1140.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1365.03 करोड़ रुपये रहा। इस हफ्ते फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जब इसने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के 1788.06 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ केवल ‘दंगल’ से पीछे है। फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया और वहां से 426.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी असाधारण पकड़ साबित करते हुए भारत में 1140 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता का मुख्य श्रेय इसकी निरंतरता को जाता है, जहां पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद भी इसने लंबी दौड़ जारी रखी। दूसरे और तीसरे हफ्ते में क्रमशः 263.65 करोड़ और 110.60 करोड़ की मजबूत कमाई के साथ फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी, जबकि चौथे से सातवें हफ्ते के बीच भी इसने लगभग 92 करोड़ रुपये जोड़कर दर्शकों को थिएटर्स तक खींचना जारी रखा। बड़ी फिल्मों के शुरुआती हाइप के बाद जल्द गिर जाने के चलन के विपरीत, ‘धुरंधर 2’ ने सातवें हफ्ते (5.58 करोड़) तक अपना सफर जारी रखते हुए भारतीय सिनेमा के इतिहास (history of Indian cinema) में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


