
लेइमाखोंग : (Leimakhong) मणिपुर (Manipur) में हालिया हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारतीय सेना ने राज्य में अपनी तैयारियों और तैनाती का व्यापक आकलन किया। स्पीयर कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालियाने (Lieutenant General Girish Kalia, General Officer Commanding (GOC) of the Spear Corps) राज्य के अग्रिम और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था तथा सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल कालिया ने रेड शील्ड डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कांगवाई, सेंद्र, लितान और वाईकेपीआई क्षेत्रों का दौरा किया।


