spot_img

New Delhi : BHEL का मुनाफा दोगुना: Q4 में 1,290 करोड़ आए

New Delhi: BHEL's Profit Doubles; Q4 Earnings Hit ₹1,290 Crore

12,553 करोड़ की आमदनी संग सालाना मुनाफा तीन गुना बढ़ा
नई दिल्ली : (New Delhi)
सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) (Bharat Heavy Electricals Limited) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में जोरदार प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,290.47 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 504.45 करोड़ रुपये था।

जनवरी-मार्च तिमाही (January-March quarter) में कंपनी की कुल आय भी 37% बढ़कर 12,553.50 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 9,142.64 करोड़ रुपये थी। बेहतर ऑर्डर बुक और निष्पादन से प्रदर्शन में यह तेजी आई है।

बीते वर्ष 533.90 करोड़ रुपये थी आय
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में BHEL का शुद्ध मुनाफा तीन गुना (BHEL’s net profit tripled) बढ़कर 1,600.26 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 533.90 करोड़ रुपये था। कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए 2 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 1.40 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश की भी घोषणा की है। ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी BHEL के इस प्रदर्शन को सेक्टर में मांग बढ़ने का संकेत माना जा रहा है।

Explore our articles