
मुंबई : (Mumbai) दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट्स में से एक ‘मेट गाला 2026’ (‘Met Gala 2026’) 4 मई को ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ (Costume Art) थीम के साथ एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है। ‘फैशन के महाकुंभ’ (‘Mahakumbh of Fashion’) के नाम से मशहूर इस इवेंट में इस बार भारतीय सितारों की खास मौजूदगी देखने को मिलेगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) अपने अनोखे स्टाइल से रेड कार्पेट पर आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, वहीं करण जौहर भी पहली बार इस प्रतिष्ठित मंच पर नजर आएंगे।
इस वर्ष इवेंट की सह-अध्यक्षता बेयोंसे, निकोल किडमैन और वीनस विलियम्स (Beyoncé, Nicole Kidman, and Venus Williams) जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां करेंगी। इसके अलावा मेहमानों की सूची में रिहाना, जेंडाया और लुईस हैमिल्टन जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिससे इस बार का आयोजन और भी भव्य होने की उम्मीद है।
इस इवेंट का आधिकारिक लाइवस्ट्रीम वोग के यूट्यूब, टिकटॉक और वेबसाइट (Vogue’s digital platforms—including YouTube, TikTok, and its website) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा, जिसे भारत में दर्शक 5 मई की सुबह देख सकेंगे। यह आयोजन केवल फैशन का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए फंड जुटाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है, जो फैशन को एक कला के रूप में वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता है।


