spot_img

Shimla : शिमला के स्कूलों को बम की धमकी

Shimla: Bomb Threat Issued to Schools in Shimla

खाली करवाया गया दयानंद पब्लिक स्कूल
शिमला : (Shimla)
राजधानी शिमला (state capital, Shimla) में सोमवार सुबह बम धमकी के बाद हड़कंप मच गया। 10:30 बजे गुमनाम ई-मेल (anonymous email) से कई प्रतिष्ठित स्कूलों को निशाना बनाने की चेतावनी मिली, जिसके बाद दयानंद पब्लिक स्कूल (Dayanand Public School) को एहतियातन तुरंत खाली कराकर छात्रों को घर भेज दिया गया।

स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को तत्काल सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग परिसर पहुंचे और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और बम निरोधक दस्ता (police and the bomb disposal squad) मौके पर पहुंचकर सभी प्रभावित परिसरों में सघन तलाशी में जुट गया।

स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
एसएसपी गौरव सिंह (police and the bomb disposal squad) ने बताया कि अब तक किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में लगी है, जबकि सभी स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि राज्य में इससे पहले भी हाईकोर्ट, सचिवालय और अदालतों को ऐसे धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जो जांच में झूठे साबित हुए थे।

Explore our articles