
सीवान : (Siwan) जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा (Raghunathpur Assembly constituency) के राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा (leadership of Saran Range DIG Nilesh Kumar and SP Puran Kumar Jha) के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर एक साथ दबिश दी। सीवान स्थित आवास पर करीब 40 मिनट तक सघन तलाशी ली गई।
छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार (DIG Nilesh Kumar) ने साफ शब्दों में कहा कि सीवान के भूमाफिया अब शहर छोड़ दें, क्योंकि पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। उन्होंने बताया कि महादेवा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की जमीन रंगदारी के बल पर कब्जा करने का मामला सामने आया था।
इस मामले में पुलिस जांच के दौरान विधायक ओसामा शहाब (including MLA Osama Shahab) समेत कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं। डीआईजी के मुताबिक, पुलिस को इस केस में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर न्यायालय से छापेमारी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई। हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया, लेकिन स्पष्ट किया कि आगे कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, गौरी कुमारी समेत कई थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में सशस्त्र जवान शामिल रहे।


