spot_img

New Delhi : ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े गए रियान पराग

New Delhi: Riyan Parag Caught Vaping in the Dressing Room

मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना
नई दिल्ली : (New Delhi)
रियान पराग को आईपीएल 2026 में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) (RR) के कप्तान पराग को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े जाने पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) (BCCI) ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि पराग ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन किया है, जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है। यह घटना मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान हुई, जब राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) 222 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था। पराग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।

बीसीसीआई ने यह भी संकेत दिया है कि वह इस मामले में और कड़ी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहा है, ताकि आईपीएल की साख बरकरार रखी जा सके। बोर्ड टीम, अधिकारियों और संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि इससे पहले 10 अप्रैल को गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंदर पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के कारण 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने अपनी गलती को अनजाने में हुई चूक बताया था और बिना शर्त माफी भी मांगी थी।

यह दोनों मामले सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के जरिए उजागर हुए, जिससे आईपीएल में अनुशासन और नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Explore our articles