spot_img

Mumbai : जिमी फॉलन के शो के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताया आभार

Mumbai: Diljit Dosanjh Expresses Gratitude Following Appearance on Jimmy Fallon's Show

मुंबई : (Mumbai) पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Punjabi singer and actor Diljit Dosanjh) इन दिनों एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिकी होस्ट जिमी फॉलन (Punjabi singer and actor Diljit Dosanjh) के लोकप्रिय शो ‘द टुनाइट शो’ में दूसरी बार शिरकत की। साल 2024 के बाद यह दूसरा मौका था जब दिलजीत ने इस मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

शो से लौटने के बाद दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में जिमी फॉलन उन्हें मंच पर गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में भांगड़ा भी किया। इस खास पल ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

दिलजीत ने अपने पोस्ट में जिमी फॉलन (Jimmy Fallon) का आभार जताते हुए लिखा कि उनके अंदर बेहद सकारात्मक ऊर्जा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करने के लिए ऐसा मंच देने पर वह उनके शुक्रगुजार हैं। दिलजीत की इस उपलब्धि को उनके प्रशंसक भारतीय संगीत के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहे हैं।

Kolkata : पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर एक बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in West Bengal) के दूसरे चरण में मतदान जारी है। बुधवार को दाेपहर एक...

Explore our articles