spot_img

Mumbai : ‘राका’ में दमदार अंदाज में दिखेंगी दीपिका, किरदार में नहीं होगा कोई बदलाव

Mumbai: Deepika to Appear in a Powerful Avatar in 'Raka'; No Changes to Her Role

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (actress Deepika Padukone) की आगामी फिल्म ‘राका’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक, दीपिका इस बड़े प्रोजेक्ट में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं और उनकी प्रेग्नेंसी के बावजूद फिल्म में उनके किरदार में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। निर्माताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह फिल्म की कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म में दीपिका की एंट्री बेहद प्रभावशाली होगी और उनके हिस्से में एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस दृश्य में उनका सामना अभिनेता अल्लू अर्जुन (actor Allu Arjun) के साथ होगा। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ एक्शन दृश्यों को बॉडी डबल की मदद से फिल्माया जाएगा, जबकि दीपिका खुद अपने भावनात्मक और नाटकीय दृश्यों की शूटिंग जारी रखेंगी।

प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है कि दीपिका का किरदार कहानी की मुख्य कड़ी बना हुआ है और उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से स्क्रिप्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म की टीम का मानना है कि दीपिका की मौजूदगी फिल्म को सिर्फ स्टार पावर ही नहीं देगी, बल्कि कहानी में भावनात्मक गहराई भी जोड़ेगी। यही वजह है कि उनका रोल फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में शामिल माना जा रहा है।

निर्देशक एटली (directed by Atlee) की इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण (Allu Arjun and Deepika Padukone) की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है, जिसे लेकर फैंस में खास उत्साह है। ‘राका’ के साथ-साथ दीपिका की दूसरी फिल्म ‘किंग’ भी चर्चा में है, जिससे यह साफ है कि अभिनेत्री आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के सामने होंगी।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles