spot_img

New Delhi : बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर राहुल ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

New Delhi: Congress Worker Murdered in Bengal; Rahul, Attacking Trinamool Congress, Demands Arrest of Culprits
Screenshot

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी (Congress worker Debdeep Chatterjee) की कथित हत्या को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी (TMC) से जुड़े गुंडों द्वारा की गई यह हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की जगह गुंडाराज चल रहा है, जहां विरोधी आवाज़ों को डराने और खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर आधारित नहीं रही है और पार्टी ने हमेशा अहिंसा तथा संविधान के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को खोया है, इसके बावजूद पार्टी ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों को ही अपनाया है।

उन्होंने ताजा मामले में आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को सुरक्षा के साथ उचित मुआवजा देने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली ऐसी राजनीति के सामने कांग्रेस झुकेगी नहीं और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles