
नई दिल्ली : (New Delhi) भारत ने आधिकारिक रूप से 2038 एशियाई खेलों (2038 Asian Games) की मेजबानी के लिए अपनी इच्छा की अभिव्यक्ति (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) प्रस्तुत कर दी है। देश की ओलंपिक संस्था के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह देश की उस व्यापक रणनीति की दिशा में एक अहम कदम है जिसके तहत वह बड़े बहु-खेल टूर्नामेंट का एक वैश्विक केंद्र बनना चाहता है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) (Indian Olympic Association) ने हाल में 2038 खेलों की मेजबानी के लिए अपनी इच्छा की अभिव्यक्ति एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) (Olympic Council of Asia) को सौंपी है। इस महाद्वीपीय ओलंपिक संस्था ने 21 अप्रैल को चीन के सान्या शहर में हुई अपनी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में भारत की इच्छा पर चर्चा की। सान्या में ही 22 अप्रैल से ‘एशियाई बीच गेम्स (‘Raghuram Iyer, CEO of the IOA) शुरू हुए थे। आईओए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर ने कहा, हां, हमने इच्छा की अभिव्यक्ति जमा कर दी है। ओसीए ने अपनी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा भी की है।भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद (host the 2030 Commonwealth Games in Ahmedabad) में करेगा जो देश की 2036 ओलंपिक बोली के लिए भी प्रस्तावित शहर है। अगर देश एशियाड की बोली जीत जाता है तो गुजरात का यह शहर 2038 एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए एक बार फिर एक मज़बूत दावेदार बन सकता है।


