spot_img

New Delhi : लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट का रुख

New Delhi: Stock Market Shows Downward Trend in Early Trade for Third Consecutive Day

नई दिल्ली : (New Delhi) कमजोर ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक सुधर कर हरे निशान में पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद ही बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने सारी बढ़त गंवा कर दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.90 प्रतिशत और निफ्टी 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, नेस्ले और ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Coal India, Mahindra & Mahindra, Bajaj Auto, Nestle, and Grasim Industries) के शेयर 1.68 प्रतिशत से लेकर 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स और टीसीएस के शेयर 4.14 प्रतिशत से लेकर 2.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,762 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 725 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,037 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से पांच शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 180.20 अंक की कमजोरी के साथ 77,483.80 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में 77,710.82 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि सेंसेक्स की यह मजबूती अधिक देर तक टिक नहीं सकी। थोड़ी देर में ही बाजार में जोरदार बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण यह सूचकांक सुबह 10 बजे के करीब लाल निशान में 76,829.10 अंक के स्तर तक गिर गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 702.30 अंक की गिरावट के साथ 76,961.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 72.50 अंक लुढ़क कर 24,100.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 105 अंक उछल कर हरे निशान में 24,206 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे निफ्टी अपनी सारी बढ़त खोकर दोबारा लाल निशान में गिर गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण इस सूचकांक ने थोड़ी देर बाद ही 24,000 अंक के स्तर को भी ब्रेक कर दिया। बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक सुबह 10 बजे के करीब गिर कर 23,944.10 अंक के स्तर तक चला गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 193.15 अंक की कमजोरी के साथ 23,979.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,664 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 205.05 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,173.05 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Wellington : न्यूजीलैंड क्रिकेट को मिला नया CEO, ज्योफ अलॉट संभालेंगे कमान

वेलिंगटन : (Wellington) न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज ज्योफ अलॉट (international fast bowler Geoff Allott) को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त...

Explore our articles