spot_img

Sydney : स्टार्क को खेलने के लिए मिली हरी झंडी

Sydney: Starc Given Green Light to Play

सिडनी : (Sydney) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) (सीए) ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc)को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी है। उम्मीद है कि यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals’) के एक मई को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेगा। कोहनी और कंधे में चोट के कारण स्टार्क जनवरी से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Australian captain Pat Cummins) भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सत्र में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं।उन्होंने एशेज के पांचों टेस्ट मैचों में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग के पांच मैच भी खेले थे। स्टार्क ने पिछले सत्र में दिल्ली की तरफ से 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। दिल्ली अभी छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

Explore our articles