spot_img

Mumbai : डोंबिवली में लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, मध्य रेलवे की सेवा प्रभावित

Mumbai: Local Train Coach Derails in Dombivli; Central Railway Services Affected

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में स्थित डोंबिवली स्टेशन (near Dombivli station in Thane district) के पास सोमवार सुबह लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे मध्य रेलवे की सेवा प्रभावित हुई हैं। रेलवे की मरम्मत टीम मौके पर मौजूद है।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह डोंबिवली रेलवे स्टेशन (Dombivli station area) के पास एक खाली लोकल ट्रेन कलवा कार शेड से कल्याण की ओर जा रही थी। उस समय डोंबिवली स्टेशन के इलाके में इस ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह ट्रेन खाली थी, इसलिए इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मध्य रेलवे की मरम्मत टीम मौके पर पहुंची है और पटरी से उतरे डिब्बे को हटाने का काम कर रही है। साथ ही रेलवे पटरी की भी मरम्मत की जा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि लोकल ट्रेन इस घटना की वजह से देरी से चल रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है।

पनवेल स्टेशन पर लिफ्ट गिरने से ४ घायलवहीं, पनवेल रेलवे स्टेशन (Panvel railway station) के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर सोमवार को लिफ्ट अचानक पहली मंजिल से नीचे गिर गई। उस समय लिफ्ट में चार यात्रा थे, जो मामूली रुप से घायल हो गए। इन सभी यात्रियों को लिफ्ट से निकालकर वहीं पर प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पनवेल स्टेशन पर रेलवे मरम्मत टीम मौके पहुंची और मरम्मत काम शुरु कर दिया गया।

Explore our articles