spot_img

Tehran/Washington : अमेरिका ने ईरानी जहाज पर गोली चलाई, कब्जे में लिया, तेहरान की बदला लेने की धमकी

Tehran/Washington: US Fires on and Seizes Iranian Vessel; Tehran Threatens Retaliation

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) में संघर्ष विराम की अवधि के बीच ओमान की खाड़ी में घटी घटना से दोनों देशों के बीच चल रहे शांति वार्ता के प्रयासों को झटका लगा है। ईरान की सेना ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका से कंटेनर जहाज पर गोलीबारी करने और उसे कब्जे में लेने का बदला लिया जाएगा। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्ट आईआरआईबी के अनुसार, ईरान की सेना ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “हमलावर संयुक्त राज्य अमेरिका ने ओमान सागर के जल क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए और समुद्री रास्ते पर डाका डाला है।”

सीएनएन, अल जजीरा (CNN, Al Jazeera), सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सेना ने कहा कि अमेरिका ने जहाज के नेविगेशनल उपकरणों को नष्ट कर दिया। जहाज के डेक पर अपने सैनिक तैनात कर दिए हैं। पोस्ट में कहा गया है कि ईरान की सेना जल्द ही अमेरिका की इस सशस्त्र समुद्री डकैती का जवाब देंगी। इस बीच अमेरिकी सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि एक अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने ईरान के झंडे वाले एक जहाज पर कई राउंड फायरिंग की। यह जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को बाकायदा इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी किया है। कमांड ने कहा कि नाकाबंदी शुरू होने के बाद से अमेरिका ने 25 कमर्शियल जहाजों (commercial vessels) को वापस मुड़ने या ईरान के किसी बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया।

ओमान की खाड़ी में हुई इस घटना से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने कहा था कि वह ईरान के साथ बातचीत के लिए अपनी टीम इस्लामाबाद भेज रहे हैं। अब ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी नहीं हटाता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी। इस बीच ईरान फार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि ईरान ने युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सरकारी इमारतों की बिक्री करने का फैसला किया है।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ एक फोन बातचीत में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की नाकाबंदी संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन है। राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif) को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को आशंका है कि ट्रंप “कूटनीति के साथ विश्वासघात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की कि एक ईरानी मालवाहक जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी को चकमा देने की कोशिश की थी। वह अब अमेरिका के कब्जे में है। अमेरिका यह देख रहा है कि जहाज पर क्या-क्या मौजूद है।

Mumbai : निर्देशक एटली दूसरी बार बने पिता

मुंबई : (Mumbai) ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली (director Atlee and his wife, Priya Atlee) के घर खुशियों...

Explore our articles