spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में प्रशासनिक फेरबदल

Mumbai: Administrative Reshuffle in Maharashtra

मुंबई : (Mumbai) बुधवार को पांच अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद गुरुवार को फिर चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों (new appointments of four senior IAS officers) की नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए।

जी. श्रीकांत को जल जीवन मिशन, नवी मुंबई में मिशन निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था, जो पिछले 15 दिनों में उनका दूसरा तबादला है। इससे पहले वे छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम के आयुक्त थे। अब उन्हें संभाजीनगर विभाग का मंडल आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जितेंद्र पापळकर को संभाजीनगर से जीएसटी, मुंबई में सह आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। जी. श्रीकांत की जगह गंगाथरण डी. को जल जीवन मिशन, नवी मुंबई का नया मिशन निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा, जगदीश मिनियार को सिडको से महिला एवं बाल विकास आयुक्त, पुणे के पद पर नियुक्त किया गया है।

Explore our articles