spot_img

Tehran : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मदी की हालत गंभीर

तेहरान : (Tehran) ईरान की कैद में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी (Nobel Peace Prize laureate Narges Mohammadi) की हालत दिल का दौरा पड़ने के बाद बेहद गंभीर बताई जा रही है।नरगिस मोहम्मदी फाउंडेशन (Narges Mohammadi Foundation) द्वारा जारी बयान के अनुसार उनके परिवार और वकीलों ने पिछले एक महीने में जेल में उनसे दो बार मुलाकात की, जहां उनकी सेहत काफी खराब पाई गई। बयान में कहा गया है कि वह बेहद कमजोर, पीली दिख रही हैं और उनका वजन भी काफी कम हो गया है। जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को जेल में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

Explore our articles