spot_img

Mumbai : आयुष्मान खुराना और सारा अली खान का ‘उड़ता तीर’

Mumbai: Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan's 'Udta Teer'

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड में पहली बार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान (Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan) की जोड़ी एक अनोखी ‘स्पाई-कॉमेडी’ फिल्म ‘उड़ता तीर’ के (comedy’ film titled ‘Udta Teer’) साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। विजय कुमार अरोड़ा (Directed by Vijay Kumar Arora) के निर्देशन में बन रही ये फिल्म सस्पेंस और कॉमेडी का एक जबरदस्त मिश्रण होने वाली है। फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान हो गया है। आयुष्मान और सारा की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के जरिए धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट (Dharma Productions and Sikhya Entertainment) चौथी बार साथ आए हैं। ये फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘द लंचबॉक्स’, ‘ग्यारह ग्यारह’ और लक्ष्य लालवानी की ‘किल’ के बाद करण जौहर ने एक बार फिर सिख्या एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है।

जासूसी और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
ये तेज रफ्तार और जोश से भरी रोमांचक फिल्म होने वाली है। जिसमें आयुष्मान एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज और कॉमेडी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार इसमें जासूसी का एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक आकाश ए. कौशिक (directed by Akash A. Kaushik) हैं। ये बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। इस प्रोजेक्ट से करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन जैसे बड़े नाम जुड़े हुए हैं।

धर्मा और सिख्या की जुगलबंदी फिर करेगी कमाल
पर्दे के पीछे इतनी प्रतिभाशाली टीम के होने से फिल्म के निर्माण और इसके भव्य पैमाने को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की यह साझेदारी बॉलीवुड में नई और अनोखी कहानियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है। फिल्म की अनूठी कहानी और प्रभावशाली स्टार कास्ट इसे हर तरह के दर्शकों के लिए आकर्षक बनाती है, जो इसे आने वाले वर्षों की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक बनाती है।

‘पति पत्नी और वो 2’ में भी साथ दिखेंगे सारा और आयुष्मान
इस बीच आयुष्मान और सारा फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ (‘Pati Patni Aur Woh 2’) में भी एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म पहले होली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 15 मई, 2026 (May 15, 2026) कर दी गई है। रिलीज टालने का मुख्य कारण फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा करना और एक गाने की शूटिंग को खत्म करना बताया जा रहा है।

Explore our articles