
मुंबई : (Mumbai) भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (Bharat Ratna Dr. Babasaheb Ambedkar) की जयंती 15 अप्रैल 2026 को मध्य रेल द्वारा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई (Chhatrapati Shivaji Terminus, Mumbai) में मनाई गई। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने डॉ. आंबेडकर (Rajiv Srivastava, General Manager of Central Railway) के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार और सामाजिक न्याय के अग्रदूत को उनकी जयंती पर नमन किया।
प्रतीक गोस्वामी, अपर महाप्रबंधक, प्रमुख विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं मध्य रेल के कर्मचारियों ने भी भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।


