
नई दिल्ली : (New Delhi) देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो (airline, IndiGo) ने मंगलवार से चार दिनों की गर्मियों की छुट्टी सेल की घोषणा की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (domestic and international flights) पर टिकट बुकिंग में 10 फीसदी तक छूट दी जाएगी। इसके तहत यात्रा एक जुलाई से 9 अक्टूबर 2026 के बीच की जा सकती है।
एयरलाइन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इंडिगो अपनी गर्मियों की छुट्टी सेल के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10 फीसदी तक की छूट दे रही है। कंपनी का ये ऑफ़र 14 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच की गई बुकिंग पर मान्य है, जिसके तहत यात्रा 1 जुलाई से 9 अक्टूबर 2026 के बीच की जा सकती है।
यात्री इस ऑफर के तहत इंडिगो की वेबसाइट www.goindigo.in, मोबाइल एप्लिकेशन, एआई-पावर्ड असिस्टेंट 6एस्काई, इंडिगो व्हास्टएप नंबर +91 70651 45858 या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट और ऐप्स के जरिए टिकट बुकिंग करते समय प्रोमो कोड एसयूएमआर10 का इस्तेमाल करके इस ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी इंडिगो यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए चुनिंदा 6ई ऐड-ऑन पर आकर्षक डील्स दे रहा है। इस ऑफ़र की अवधि के दौरान यात्री चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेक्टर्स पर फास्ट पारवर्ड पर 70 फीसदी तक, प्री-पेड अतिरिक्त सामान पर 50 फीसदी और स्टैंडर्ड सीट चुनने पर 15 फीसदी की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा घरेलू सेक्टर्स पर इमरजेंसी एक्सएल (Emergency XL) (पैरों के लिए ज़्यादा जगह) सीटें 500 रुपये से शुरू होने वाली कीमतों पर बुक की जा सकती हैं।
एयरलाइन ने कहा कि यह ऑफर इंडिगो की सस्ती किराया, ज़्यादा लचीलापन और अपने गर्मियों की यात्रा की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए ज़्यादा सुविधा देने की प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सेक्टर्स पर उपलब्ध छूट के साथ इस सेल का उद्देश्य इंडिगो के व्यापक नेटवर्क में ग्राहकों को ज़्यादा मूल्य और बुकिंग का एक आसान अनुभव देना है।


