
मुंबई : (Mumbai) भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर (birth anniversary of Bharat Ratna Dr. Babasaheb Ambedkar) की जयंती के अवसर पर ठाणे शहर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ठाणे पुलिस कमिश्नरेट (Thane Police Commissionerate) ने 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक विशेष ट्रैफिक बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। आंबेडकर जयंती के मौके पर ठाणे पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में कुल 64 जुलूस और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए ट्रैफिक पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
आठ प्रमुख इलाकों में लागू होगा बदलाव
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कोर्ट नाका, ठाणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र, खोपट, कोपरी आनंदनगर, धामनकर नाका, डोंबिवली ईस्ट-वेस्ट, कल्याण फाटा, उल्हासनगर गोल मैदान और सुभाष टेकड़ी (key areas such as Court Naka, the Thane Railway Station vicinity, Khopat, Kopri-Anandnagar, Dhamankar Naka, Dombivli (East-West), Kalyan Phata, Ulhasnagar Gol Maidan, and Subhash Tekdi) जैसे प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह खोपट क्षेत्र से संविधान रैली (‘Samvidhan Rally’) निकाली जाएगी, जबकि शाम के समय विभिन्न इलाकों से जुलूस निकलेंगे। कोर्ट नाका, स्टेशन क्षेत्र और कोपरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे इन क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव और बढ़ सकता है।
पार्किंग पर रोक, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
जुलूस मार्गों के दोनों ओर वाहन पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें। ट्रैफिक उपायुक्त पंकज शिरसाट (Deputy Commissioner of Traffic Police, Pankaj Shirsat) ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भिवंडी, डोंबिवली, कल्याण और ठाणे जैसे व्यस्त मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।


