spot_img

New Delhi : जल्द शुरू होगा भारत और ओमान द्विपक्षीय व्यापारः गोयल


New Delhi: India-Oman Bilateral Trade to Commence Soon: Goyal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने ओमान के समकक्ष से की बातचीत
नई दिल्ली : (New Delhi)
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal) ने सोमवार को अपने ओमान के समकक्ष अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी (Anwar bin Hilal bin Hamdoun Al Jabri) के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर बातचीत की।

पीयूष गोयल ने कहा कि ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश संवर्धन मंत्री अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी के साथ एक टेलीकॉल किया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों की आपसी प्रगति के लिए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत-ओमान सीईपीए के तहत अवसरों को खोलने पर चर्चा की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पश्चिम एशिया संकट के बीच पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और कुवैत के व्यापार मंत्रियों के साथ भी बातचीत की है।

भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए)(Comprehensive Economic Partnership Agreement) 18 दिसंबर, 2025 को साइन हुआ था। इसके तहत दोनों देश इसे जल्द-जल्द लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे भारत के निर्यात विविधीकरण को मजबूती मिलेगी और आपूर्ति श्रृंखलाएं भी मजबूत होंगी।

Explore our articles