spot_img

Mumbai : संगीत जगत में शोक की लहर: आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मुंबई : (Mumbai) भारतीय संगीत जगत की प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (Indian music fraternity, Asha Bhosle) अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की उम्र में रविवार (12 अप्रैल) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital in Mumbai) में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर सुबह से ही फिल्मी सितारे और राजनेता पहुंच रहे हैं। हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर (Cricket legend Sachin Tendulkar arrived with his wife, Anjali Tendulkar) के साथ महान गायिका को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अभिनेत्री तब्बू, गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेता जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश और संगीतकार ए.आर. रहमान सहित कई बड़ी हस्तियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम प्रणाम किया।

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Bollywood actor Riteish Deshmukh) ने आवास पर पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दिवंगत गायिका के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर और पुष्प अर्पित कर आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके घर ‘कासा ग्रांडे’ (Casa Grande) के बाहर फैंस की भी भारी भीड़ उमड़ी हुई है। फैंस अपने-अपने अंदाज़ में उन्हें याद कर रहे हैं, कोई उनके गाने गुनगुना रहा है, तो कोई उनकी तस्वीरों के सामने खामोशी से खड़ा है।

Mumbai: A Wave of Grief Sweeps the Music World; Crowds Gather for a Final Glimpse of Asha Bhosle

उनके बेटे आनंद भोसले (her son, Anand Bhosle) ने मीडिया से बात करते हुए लोगों से अपील की है कि अंतिम संस्कार के दौरान ज्यादा भीड़ न जुटाएं, ताकि सभी प्रक्रियाएं शांतिपूर्वक पूरी हो सकें। आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क शमशान भूमि (Shivaji Park Crematorium in Mumbai) में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Explore our articles