spot_img

Sonipat : साेनीपत में पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा

Sonipat: Father Murders Daughter in Sonipat

सोनीपत : (Sonipat) सोनीपत (In Sonipat) में एक व्यक्ति ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतार दिया।हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन मामला ऑनर कीलिंग (“honor killing”)से जुड़ा माना जा रहा है। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती की हत्या घर के भीतर तेजधार हथियार से की गई।घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम (FSL (Forensic Science Laboratory) team) को बुलाया गया, जिसने कई अहम सुराग जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत (Civil Hospital, Sonipat) भेजा और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

मृतका की पहचान चीनू (23) के रूप में हुई है। परिवार गोहाना के देवीनगर कॉलोनी (Devinagar Colony in Gohana) का निवासी बताया गया है। आरोप है कि पिता ने ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हत्या के पीछे के

कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवती जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (General Nursing and Midwifery) की पढ़ाई कर रही थी और भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए थी। उसकी असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू कलह या प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।डीसीपी जितेंद्र गहलावत (DCP Jitender Gehlawat) ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और गहन जांच शुरू की।

हत्या की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वार्ड नंबर 3 के पार्षद नरेंद्र कुमार (Narendra Kumar)ने कहा कि युवती की उम्र लगभ 23 वर्ष थी और आरोप पिता पर हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles