spot_img

Mumbai : मुंबई–हावड़ा के बीच 2 विशेष ट्रेनें

Mumbai: 2 Special Trains Between Mumbai and Howrah

मुंबई : (Mumbai) गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल (Central Railway) द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और हावड़ा (Lokmanya Tilak Terminus (LTT) and Howrah) के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01145 विशेष 14 अप्रैल 2026 को रात 20:15 बजे एलटीटी से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 06:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 01146 विशेष 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 14:45 बजे हावड़ा से प्रस्थान कर अगले दिन रात 23:45 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ये ट्रेनें ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी (Thane, Kalyan, Nashik Road, Bhusawal, Akola, Badnera, Nagpur, Gondia, Durg, Raipur, Bilaspur, Jharsuguda, Rourkela, Chakradharpur, Tatanagar, Kharagpur, and Santragachi) जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। ट्रेन की संरचना में 2 एसी-2 टियर, 9 एसी-3 टियर, 3 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन शामिल हैं।

Explore our articles