spot_img

Chennai : चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के गृह सचिव का किया तबादला


Chennai: Election Commission Transfers Tamil Nadu's Home Secretary

चेन्नई : (Chennai) निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने तमिलनाडु के गृह सचिव धीरज कुमार (Tamil Nadu’s Home Secretary, Dheeraj Kumar. K. Manivasan) का तबादला करने का आदेश दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के मनिवसन को नियुक्त किया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि धीरज कुमार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। मनिवसन को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

चुनाव आयोग को बदलाव क्यों करना पड़ा?
गृह सचिव बदलने का यह फैसला राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। बता दें कि आयोग धीरज कुमार को हटाने से पहले भी कई महत्वपूर्ण तबादले कर चुका है। तबादलों में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जाने से पहले प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त का तबादला
धीरज कुमार से पहले, निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एन मुरुगानंदम (Tamil Nadu’s Chief Secretary, N. Muruganandam. Senior IAS officer M. Sai Kumar) का भी तबादला किया था। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम साई कुमार को नियुक्त किया गया था। इसी तरह, ग्रेटर चेन्नई पुलिस आयुक्त ए अरुण का भी तबादला किया गया था। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। सभी तबादले राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर किए गए हैं।

Explore our articles