
मुंबई : (Mumbai) साल 1978 के संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘कल्कि संभल’ (Kalki Sambhal) की शूटिंग 14 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। इस फिल्म का निर्माण ‘जानी फायरफॉक्स स्टूडियो’ (Jani Firefox Studios) के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में 1978 में हुई हिंसा और लोगों की त्रासदी की झलक दिखाए जाने की संभावना है।
निर्देशक ने किया चंदौसी का दौरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में 1978 के दंगों की झलक दिखेगी। इसके साथ नवंबर 2024 का घटनाक्रम भी दिखाया जाएगा। इसके निर्देशक भरत एस. श्रीनेत (directed by Bharat S. Shrinet) हैं। फिल्म का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं। 14 अप्रैल को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले निर्देशक ने जगह का जायजा लेने के लिए चंदौसी के एसएम कॉलेज का दौरा किया है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल से मांगी अनुमति
निर्देशक ने कॉलेज परिसर में कई जगहों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव (Dr. Danveer Singh Yadav) से शूटिंग की लिखित अनुमति मांगी है। यही नहीं निर्देशक ने सीता रोड पर मौजूद गणेश प्रतिमा, रामबाग धाम पर राम की प्रतिमा का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी का का जायजा लिया।


