
वाराणसी : (Varanasi) ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज (Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati Maharaj of the Jyotish Peeth) को अतीक अहमद की तरह जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में शनिवार को वाराणसी के भेलूपुर थाना में शंकराचार्य के शिष्य की ओर से तहरीर दी गई। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भेलूपुर थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला (Vijay Kumar Shukla, the Station In-charge of Bhelupur Police Station) ने बताया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य की ओर से तहरीर देते हुए एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई गई है, जिसमें धमकी दी जा रही है। यह ऑडियो मैसेज के माध्यम से भेजा गया है और उसमें शंकराचार्य को अतीक अहमद की तरह जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में शंकराचार्य के शिष्य की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।


