
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के तीन जिलों हिंगोली, नांदेड़ और परभणि (Hingoli, Nanded, and Parbhani) में शनिवार को सुबह करीब आठ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी है। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के वसमत तहसील के शिरली गांव में ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इन तीनों जिलों में प्रशासन अभी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।
नांदेड जिले प्राशसनिक एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके पड़ोसी नांदेड़ जिले के अर्धापुर, हदगांव और हिमायत नगर तहसील में तथा परभणी जिले के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। हालांकि, प्रभावित जिलों में से अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचने की खबरें ज़रूर आई हैं। नागरिकों से शांत रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारी ने यह भी कहा कि एहतियात के तौर पर इन तीनों जिलों में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों (emergency response teams) को तैयार रखा गया है।
हिंगोली के जिलाधिकारी राहुल गुप्ता (Hingoli District Collector Rahul Gupta) ने मीडिया को बताया कि उनके जिले पांगरा शिंदे गांव में घरों और कम्युनिटी हॉल में दरारें पडऩे की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जिला प्रशासन मौके पर जायजा ले रहा है। गुप्ता ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। नांदेड़ जिला प्रशासन ने कहा कि अगर आगे और झटके महसूस हों या कोई अजीब आवाज़ सुनाई दे, तो लोग तुरंत खुली जगह पर चले जाएं और इमरजेंसी हेल्पलाइन (emergency helpline) पर कॉल करके प्रशासन को जानकारी दें।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हिंगोली जिले में पहला झटका 8.45 बजे महसूस किया गया, जबकि एक मिनट बाद, 8.46 बजे, परभणी और नांदेड़ जिलों में भी भूकंप महसूस किया गया। अचानक खिड़कियां और घर के बर्तन खडख़ड़ाने लगे तब लोगों को लगा भूकंपा आया है और घर से सुरक्षित बाहर निकल गए। चूंकि इस भूकंप की इंटेंसिटी हल्की थी, इसलिए कहीं भी ज्यादा नुकसान की कोई खबर नहीं है।


