
नई दिल्ली : (New Delhi) संजय खन्ना (Sanjay Khanna) ने गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) (Chairman and Managing Director (CMD) of the public sector oil and gas marketing company) के चेयरमैन और एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाल लिया है। वे 31 मई, 2029 को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे।
ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी अधिकारी (veteran executive in the energy sector) संजय खन्ना को कंपनी का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। संजय खन्ना पूर्व सीएमडी जी. कृष्णकुमार के 30 अप्रैल (CMD, G. Krishnakumar, on April 30) को सेवानिवृत्त होने के बाद से ही अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इससे पहले वे कंपनी में निदेशक (रिफाइनरी) के पद पर कार्यरत थे।
इससे पहले डायरेक्टर (रिफाइनरीज) रहे संजय खन्ना के पास रिफाइनरी ऑपरेशंस में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें उनका मुख्य जोर रणनीतिक विकास और ऊर्जा संक्रमण पर रहा है। उन्होंने पेट्रोकेमिकल्स और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।


