
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Indian men’s national football team) लंदन में 26 से 30 मई चलने वाले चार देशों के मैत्री टूर्नामेंट यूनिटी कप 2026 (‘Unity Cup 2026’) में हिस्सा लेगी। इस चार-देशीय मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में भारत, नाइजीरिया, जमैका और जिम्बाब्वे (India, Nigeria, Jamaica, and Zimbabwe) शामिल होंगे। भारत 27 मई को दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से भिड़ेगा। नाइजीरिया और जिम्बाब्वे के बीच पहला सेमीफाइनल 26 मई को खेला जाएगा। सेमीफाइनल की विजेता टीम 30 मई को फाइनल में भिड़ेगी। भारत 24 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलेगा। भारत इसमें आखिरी बार 2002 में ब्रिटेन में खेला था। भारत का नाइजीरिया और जिम्बाब्वे से पहले कभी सामना नहीं हुआ है। फीफा रैंकिंग में नाइजीरिया 26वें, जमैका 71वें, जिम्बाब्वे 130वें और भारत 136वें स्थान पर है।


