
मुंबई : (Mumbai) माता-पिता बनने के सपने को साकार करने के लिए समर्पित प्रोजेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर (Progenesis Fertility Center) ने अपने सफल सफर के 12 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। यह आयोजन केवल एक संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि पिछले 12 वर्षों में हजारों परिवारों के जीवन में नई उम्मीदें जगाने वाले सफर का उत्सव भी रहा। भरोसे, आधुनिक उपचार पद्धतियों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के कारण प्रोजेनेसिस ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
महाराष्ट्र में 21 अत्याधुनिक सेंटरों का विस्तार
वर्ष 2014 में नासिक से शुरू हुआ यह सफर आज पूरे महाराष्ट्र में मजबूत आधार स्थापित कर चुका है। वर्तमान में मुंबई, पुणे सहित राज्य के विभिन्न शहरों में प्रोजेनेसिस के कुल 21 अत्याधुनिक सेंटर संचालित हैं। आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और प्रभावी कार्यप्रणाली के दम पर संस्थान ने कम समय में ही राज्यभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
सामाजिक जिम्मेदारी के साथ निरंतर विस्तार
इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नरहरी मलगांवकर (Medical Director Dr. Narhari Malgaonkar) ने कहा कि हर दंपत्ति को माता-पिता बनने का सुख देना ही संस्थान का लक्ष्य है और वे उपचार के साथ मरीजों के भावनात्मक सफर में भी उनके साथ खड़े रहते हैं। संस्थापक व निदेशक संदीप आहेर . (Founder and Director Sandeep Aher)ने बताया कि दादर, अकोला, सातारा, लातूर, सांगली और बुलढाणा में जल्द नए सेंटर शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रोजेनेसिस फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा’ और ‘प्रोजेक्ट ज्ञानदीप’ (‘Project Annapurna’ and ‘Project Gyandeep’) जैसे सामाजिक उपक्रमों को भी रेखांकित किया गया, जिनके माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन और छात्रों को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जा रही है।


