spot_img

Tehran : ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में इजरायली जहाज पर किया हमला

Tehran: Iran Attacks Israeli Ship in Strait of Hormuz

तेहरान : (Tehran) ईरान ने शनिवार को दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में इजरायली जहाज पर हमला किया है। ड्रोन से हुए इस हमले के बाद जहाज पर आग लग गई। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड (Iran’s Revolutionary Guard) नेवी के एक कमांडर ने हमले की बात कही है। हालांकि, अभी तक इजरायल की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। ईरानी हमले से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। गार्ड्स ने बताया कि उन्होंने बहरीन के खलीफा बिन सलमान बंदरगाह (Bahrain’s Khalifa bin Salman Port) पर एक कमर्शियल जहाज, (‘MSC Ishyka’) को निशाना बनाया। यह जहाज इजरायली शासन के मालिकाना हक वाला था और उस पर किसी तीसरे देश का झंडा लगा हुआ था।” गार्ड्स की नौसेना ने इससे पहले एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा था कि जहाज पर हमला होर्मुज स्ट्रेट में किया गया था।

Explore our articles