spot_img

New Delhi : पंजाब की मान सरकार पर भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

New Delhi: BJP Levels Serious Allegations Against Punjab's Mann Government

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के महासचिव तरुण चुग ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) (AAP) की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके मंत्रियों ने वसूली के लिए घरों पर टॉर्चर सेंटर खोल रखे हैं।

तरुण चुग (Tarun Chugh) ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि पंजाब में आआपा सरकार के मंत्रियों ने कथित तौर पर अपने घरों में यातना केंद्र स्थापित कर रखे हैं, जहां पीड़ितों को कथित तौर पर बुलाकर उनसे गंभीर दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में स्थिति इस हद तक बिगड़ गई है कि राज्य माफिया और गैंगस्टरों के वर्चस्व में है। सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक केंद्रों का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann-led government in Punjab) ने साबित कर दिया है कि उसे न कानून की परवाह है, न लोकतंत्र की। जो सरकार बाबा साहेब की प्रतिमा तक की रक्षा नहीं कर सकती, जो अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय विरोध की आवाज़ दबाने में लगी हो, ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

तरुण चुग ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (former minister Laljit Singh Bhullar) को जेल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने सवाल किए किए पंजाब पुलिस ने अपराधी का मोबाइल अभी तक जब्त क्यों नहीं किया? अपराध में शामिल उनके पिता को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? जिन पर अत्याचार हुआ उनका बयान भी अगर पुलिस लेने जाती है तो उनकी बिजली काट दी जाती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

New Delhi : कोल इंडिया में दो फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बिक्री पेशकश खुली

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) (Coal India Limited) में अपनी...

Explore our articles