spot_img

West Singhbhum : प्रियंका सवैयां बनीं कप्तान, पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम घोषित

West Singhbhum: Priyanka Sawaiyan Named Captain; West Singhbhum Women's Cricket Team Announced

पश्चिमी सिंहभूम : (West Singhbhum) झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 5 अप्रैल से शुरू होने वाली अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम (West Singhbhum women’s cricket team) की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान प्रियंका सवैयां को सौंपी गई है, जबकि राहुल लकड़ा को कोच नियुक्त किया गया है।

घोषित टीम में प्रियंका सवैयां (Priyanka Sawaiyan) (Captain), रश्मि गुड़िया, चाँदमुनी पुरती, जया कुमारी, अनामिका कुमारी, पिंकी तिर्की, अंजलि दास, सीता सिंकु, यशोदा कुमारी, रोज कुल्लु, लक्ष्मी कुमारी, प्रगति यादव, बेबी महतो, मेघा कुमारी नायक एवं दिव्यांशी प्रिया शामिल हैं।

चयनित टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को देवघर के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट में गत वर्ष की उपविजेता पश्चिमी सिंहभूम टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला धनबाद, देवघर, हजारीबाग और सरायकेला-खरसावां से होगा। सभी मैच देवघर के केएन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टी-20 प्रारूप (T20 format) में खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम का पहला मैच 5 अप्रैल को हजारीबाग के खिलाफ होगा। इसके बाद 6 अप्रैल को सरायकेला-खरसावां, 8 अप्रैल को मेजबान देवघर और 9 अप्रैल को धनबाद के साथ अंतिम लीग मुकाबला खेला जाएगा।

Mumbai : देर रात सलमान खान की पोस्ट वायरल

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने तड़के सुबह करीब...

Explore our articles