spot_img

Bhayandar : एमबीएमसी की बल्ले बल्ले 367 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली

भाईंदर : (Bhayandar) मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) (Mira-Bhayandar Municipal Corporation) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (financial year 2025-26) में कर वसूली के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 367 करोड़ 58 लाख रुपये अपनी तिजोरी में जमा किए हैं। इसमें जल कर और संपत्ति कर दोनों में रिकॉर्ड वसूली दर्ज की गई है। मनपा ने 31 मार्च तक जल शुल्क वसूली में 98.79 प्रतिशत का रिकॉर्ड हासिल करते हुए 108.41 करोड़ रुपये वसूले। विभाग ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए विशेष अभियान चलाया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। जल कर के अलावा संपत्ति कर के रूप में 258 करोड़ 48 लाख रुपये की वसूली की गई। दोनों करों को मिलाकर कुल वसूली 367 करोड़ 58 लाख रुपये तक पहुंच गई। आयुक्त राधाबिनोद शर्मा (Commissioner Radhabinod Sharma) के मार्गदर्शन में जल आपूर्ति विभाग ने उप अभियंता, शाखा अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, क्लर्क, मीटर रीडर समेत सभी कर्मचारियों की मदद से बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किए और वसूली सुनिश्चित की।

बकायेदारों पर सख्ती, 95 कनेक्शन काटे
अभियान के दौरान बकायेदारों के 95 पानी के कनेक्शन काटे गए। साथ ही, 61.17 लाख रुपये के अस्तित्वहीन संपत्तियों के बकाया जल कर को माफ करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

ऑनलाइन और मोबाइल ऐप से आसान भुगतान
कर विभाग ने भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए वेबसाइट, ‘माय एमबीएमसी’ (‘My MBMC’) मोबाइल ऐप और पीओएस मशीनों की सुविधा उपलब्ध कराई। सार्वजनिक अवकाश और सप्ताहांत पर भी भुगतान केंद्र खुले रखे गए, जिससे चेक रिटर्न की दर न्यूनतम रही। मार्च 2026 में तय 109.74 करोड़ रुपये के जल कर लक्ष्य के मुकाबले 108.41 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो लक्ष्य के बेहद करीब है।

New Delhi : कोल इंडिया में दो फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बिक्री पेशकश खुली

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) (Coal India Limited) में अपनी...

Explore our articles