spot_img

New Delhi : पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस

New Delhi: Former Tennis Star Leander Paes Joins BJP Ahead of West Bengal Elections

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस (India’s former tennis star, Leander Paes) मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सांसद अनिल बलूनी (Union Minister of State Sukanta Majumdar, Union Minister Kiren Rijiju, and MP Anil Baluni) की मौजूदगी में लिएंडर पेस ने भाजपा की सदस्यता ली। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा ने लिएंडर पेस को पार्टी में शामिल कराकर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) को बड़ा झटका दे दिया है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिएंडर पेस (Union Minister Kiren Rijiju) का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी (international tennis player) भाजपा के मंच से देश की सेवा करेंगे। रिजिजू ने कहा कि देशभर में लिएंडर पेस का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा पिछले 12 वर्षों में खेल और खिलाड़ियों के लिए किए गए कार्यों से प्रेरित होकर पेस ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने आगे कहा कि लिएंडर पेस जैसे दिग्गज खिलाड़ी का पार्टी में शामिल होना न सिर्फ खेल जगत, बल्कि राजनीति के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार (Union Minister Sukanta Majumdar) ने टेनिस स्टार के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि लिएंडर पेस जैसे टेनिस आइकन का पार्टी में आना भाजपा के लिए बहुत बड़ा दिन है। माजूमदार ने कहा कि पेस बंगाल के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और आने वाले चुनावों में उनकी मौजूदगी पार्टी को मजबूती देगी। माजूमदार ने आगे कहा कि यह साफ संकेत है कि राज्य में ‘भगवा लहर’ (Saffron Wave) बन रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लिएंडर पेस 19वीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्त (Bengali poet and playwright, Michael Madhusudan Dutt) के प्रत्यक्ष वंशज हैं।

Explore our articles