spot_img

Kishanganj : किशनगंज SDPO गौतम कुमार पर शिकंजा, आय से ₹1.94 करोड़ अधिक संपत्ति का आरोप

Kishanganj: Net Tightens Around SDPO Gautam Kumar; Accused of Possessing Assets Worth ₹1.94 Crore in Excess of Income

किशनगंज : (Kishanganj) बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) (EOU) ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ-वन गौतम कुमार (Gautam Kumar) के बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई किशनगंज के अलावा पूर्णिया, अररिया, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की जा रही है।

किशनगंज में ईओयू की टीम मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तीन वाहनों से एसडीपीओ गौतम कुमार (SDPO Gautam Kumar) के आवास और कार्यालय पहुंची। टीम में करीब 12 अधिकारी शामिल हैं, जो दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सामानों की जांच कर रहे हैं।

छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। आर्थिक अपराध इकाई ने एसडीपीओ गौतम कुमार (SDPO Gautam Kumar) पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये की अवैध संपत्ति का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जांच टीम संपत्ति से जुड़े बैंक दस्तावेज, जमीन खरीद-बिक्री के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।

गौतम कुमार (Gautam Kumar) का पुश्तैनी घर सहरसा में है, जबकि पटना में भी उनका मकान है। वहीं पूर्णिया में उनका ससुराल बताया जा रहा है। इन सभी स्थानों पर भी जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज में ही मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि हाल के दिनों में गौतम कुमार ने किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट के कई मामलों में कार्रवाई की थी, जिसमें कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया था।

दूसरी ओर आर्थिक अपराध इकाई को उनके खिलाफ कथित काली कमाई और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल छापेमारी जारी है और EOU की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Explore our articles