spot_img

Thane : होटल के किचन की चिमनी में आग लगने से हड़कंप, स्थिति नियंत्रण में

ठाणे : (Thane) लक्ष्मी नगर स्थित लेक-शॉवर मॉल में सोमवार दोपहर करीब 12:25 बजे ‘होटल इंडियाना वाटर्स’ (‘Hotel Indiana Waters’) के किचन की चिमनी में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना समाजसेवक बीनू वर्गीस (social worker Binu Varghese) द्वारा मनपा आपदा प्रबंधन को दी गई। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर जुपिटर हॉस्पिटल (Jupiter Hospital on the Eastern Express Highway) के पास स्थित इस 2-मंजिला इमारत के दूसरे फ्लोर पर हुई इस घटना के बाद तुरंत आपदा प्रबंधन की टीम एक पिकअप गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि मॉल के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।

Explore our articles