
नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सप्ताह की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जहां सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली गिरावट (decline in the prices of both gold and silver) दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में मांग कमजोर रहने से कीमती धातुओं के भाव दबाव में रहे।
बाजार रुझानों के अनुसार, 24 कैरेट सोना करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (24-carat gold was seen trading around ₹1.48 lakh per 10 grams) के आसपास कारोबार करता नजर आया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (22-carat gold hovered within the range of approximately ₹1.35 lakh per 10 grams) के दायरे में रही। चांदी की कीमतों में भी हल्की कमजोरी देखने को मिली और दिल्ली बाजार में यह लगभग 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही।
उत्तर से दक्षिण तक एक ही रुझान
प्रमुख महानगरों—दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता (Delhi, Mumbai, Ahmedabad, Chennai, and Kolkata) —में सोने के भाव में सीमित अंतर के साथ समान रुझान देखा गया। अन्य शहरों जैसे लखनऊ, पटना और जयपुर में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी रहीं।
दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी गिरावट का यही रुख देखने को मिला। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में सोने की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की ग बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कीमतों (bullion market) में उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग में कमी के कारण सर्राफा बाजार में यह सीमित गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल कीमतों में स्थिरता के संकेत हैं, हालांकि वैश्विक रुझान आगे की दिशा तय करेंगे।


