
लुसाने : (Lausanne) मात्र 19 साल की उम्र में विश्व पटल पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित करा चुकीं भारत की शीतल देवी (India’s Sheetal Devi) को विश्व तीरंदाजी ने ‘वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज’ (‘Best Para Archer of the Year 2025’ by World Archery) चुना है। इनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व चैंपियनशिप खिताब शामिल है।
महिला भुजाहीन तीरंदाज
जम्मू-कश्मीर की शीतल देवी विश्व पैरा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला ‘भुजाहीन तीरंदाज’ (armless female archer) बनीं। उन्होंने पिछले साल दक्षिण कोरिया के ग्वांग्जू में महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में खिताब जीता था। शीतल भुजाएं नहीं होने के बावजूद अपने पैर और कंधे का इस्तेमाल करके तीरंदाजी करती हैं।
वह विश्व चैंपियनशिप में महिला टीम में रजत और मिश्रित टीम में कांस्य भी जीत चुकी हैं।


