spot_img

New Delhi : डब्ल्यूटीओ वार्ता समाप्त, ई-कॉमर्स पर शुल्क से जुड़ी रोक बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं

New Delhi: WTO Talks Conclude; No Consensus on Extending Moratorium on E-commerce Tariffs

एमसी-14 में कई निर्णयों और प्रमुख लंबित मुद्दों पर हुई प्रगति पर की गई चर्चा
नई दिल्ली : (New Delhi)
विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization’s) (WTO) का चार दिवसीय 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (14th Ministerial Conference) (MC-14) सोमवार को कैमरून के याउंडे में समाप्त हो गया, लेकिन इसमें ई-कॉमर्स पर सीमा शुल्क पर रोक की अवधि को बढ़ाने के विवादास्पद मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सका। हालांकि, इस दौरान जिनेवा में प्रमुख लंबित मुद्दों पर काम जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जताई गई है।

कैमरून के व्यापार मंत्री एवं एमसी-14 के अध्यक्ष ल्यूक मैग्लोयर मबार्गा अटांगा ने ‘एक्स’ पोस्ट कहा कि विश्व व्यापार संगठन का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन14th (Ministerial Conference) (MC-14) आज सुबह संपन्न हुआ, जिसमें जिनेवा में प्रमुख लंबित मुद्दों पर काम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय बैठक के दौरान मंत्रियों ने बातचीत के विभिन्न क्षेत्रों में ज़्यादा से ज़्यादा मुद्दों को सुलझाने के लिए काम किया। अटांगा ने चर्चाओं को आगे बढ़ाने वाले मंत्रियों के साथ-साथ बैठक में मौजूद सभी मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों को उनके ‘अथक परिश्रम’ के लिए धन्यवाद दिया।

ल्यूक मैग्लोयर मबार्गा अटांगा (Luc Magloire Mbarga Atangana) ने बताया कि चार दिन की बैठक में व्यापार मंत्रियों ने कई मुद्दों को निपटाने की कोशिश की, लेकिन समय की कमी के कारण कुछ लंबित मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। इनमें ई-कॉमर्स पर डब्ल्यूटीओ की कार्य प्रक्रिया, ‘इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन’ पर सीमा शुल्क वसूलने पर लगी वर्तमान रोक को जारी रखने और बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार-संबंधित पहलुओं (Trade-Related Aspects of Intellectual Property Rights) (TRIPS) से जुड़ी शिकायतों का समाधान जैसे विषय सम्मिलित थे। अब इन विषयों पर चर्चा संगठन के मुख्यालय जिनेवा में होगी।

Explore our articles