spot_img

Mumbai : पुणे में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला कथित बाबा गिरफ्तार

Mumbai: Self-Styled 'Baba' Accused of Raping Woman in Pune Arrested

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने बीती रात पिंपरी इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए कथित बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित ऋषिकेश वैद्य (Rishikesh Vaidya) को हड़पसर पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपित पर एक महिला को महादेव का अवतार बताकर दुष्कर्म करने का आरोप है। हड़पसर पुलिस स्टेशन (Hadapsar Police Station) की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है और आज ही आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आरोपित ने सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद महिला को पुणे के एक होटल में बुलाया था। इसके बाद महिला को मैं महादेव का अवतार हूं और तुम मेरी पार्वती हो कहा और बाद में दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपित ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और फिर महिला को वसई इलाके बुला कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस तरह आरोपित द्वारा बार-बार प्रताडि़त करने से परेशान महिला ने वसई के मानिकपुर पुलिस स्टेशन (Manikpur Police Station in Vasai) में शिकायत दर्ज करवाया था। इसके बाद मानिकपुर पुलिस ने यह मामला पुणे के हड़पसर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया था।

Explore our articles