spot_img

New Delhi : आयरलैंड दौरा स्थगित कर टीम इंडिया की मेजबानी की तैयारियों में जुटा बांग्लादेश

New Delhi: Bangladesh Postpones Ireland Tour to Focus on Hosting Team India

नई दिल्ली : (New Delhi) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) (बीसीबी) ने सितंबर 2026 में होने वाले अपनी टीम के आयरलैंड दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बांग्लादेश इस दौरान भारत की मेजबानी करने की योजना बना रहा है।

बीसीबी के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि सितंबर 2026 में प्रस्तावित बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा टाल दिया गया है क्योंकि वे उस दौरान भारत की मेजबानी की योजना बना रहे हैं।

क्रिकबज के अनुसार, क्रिकेट आयरलैंड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सूचित किया है कि वे 2026 के भीतर पुनर्निर्धारण की व्यवस्था करने में असमर्थ होंगे। यह सूचना बीसीबी द्वारा यह बताने के बाद दी गई कि वे सितंबर में यात्रा करने में असमर्थ होंगे क्योंकि वे उस दौरान भारत की मेजबानी करने की योजना बना रहे हैं। दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए कि श्रृंखला को टाल दिया जाए क्योंकि दोनों पक्ष सितंबर की निर्धारित अवधि में इसे आयोजित करने में असमर्थ थे।

भारतीय टीम को 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता, सुरक्षा चिंताओं और तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण दौरे को स्थगित कर दिया गया। अब इस साल यह दौरा होने की संभावना है। हालांकि भारत का यह दौरा अभी अंतिम रूप से तय नहीं है। अगर भारत सरकार से मंजूरी मिली तो भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश पहुंच सकती है।

बीसीबी के अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि जब भारत के साथ होने वाली श्रृंखला को पिछले साल से इस सितंबर में स्थानांतरित किया गया तो हमने उनसे (क्रिकेट आयरलैंड से) पूछा कि क्या वे हमें 2026 में किसी अन्य समय पर समायोजित कर सकते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वे ऐसा करने में असमर्थ हैं। इसलिए दौरे को टाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ अन्य समस्याएं भी थीं इसलिए हमने आयरलैंड दौरे के लिए एक नई समयावधि खोजने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया। उम्मीद है कि अगले साल (2027) किसी समय यह हो।

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-1 से वनडे सीरीज जीती है। फिलाहल बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) (International Cricket Council) की वनडे टीम रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। उसके 79 रेटिंग अंक हैं।

31 मार्च 2027 तक रैंकिंग में मौजूद टॉप आठ टीमों को वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी टीमों को क्वालिफायर खेलना होगा। ऐसे में उसके लिए हर सीरीज महत्वपूर्ण होने वाली है।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles