spot_img

New Delhi : प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

New Delhi: Criminal Arrested for Property Investment Fraud; Had Been Absconding for a Long Time

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime Branch of the Delhi Police) ने प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान राहुल पासवान (identified as Rahul Paswan) के रूप में हुई है, जो लक्ष्मी नगर थाने का घोषित बदमाश था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव (sanjeev Yadav, Deputy Commissioner of Police) ने रविवार को बताया कि राहुल पासवान को 3 फरवरी 2023 को लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 और 174-ए के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा वह कई अन्य मामलों में भी वांछित था।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार, सेंट्रल रेंज की टीम को आरोपित के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसे हेड कांस्टेबल जय सिंह और विजय सिंह (Head Constables Jai Singh and Vijay Singh) ने विकसित किया। इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार कलखंडे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए कश्मीरी गेट इलाके (Kashmiri Gate area) की एक पार्किंग से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह दिल्ली छोड़ने की फिराक में था।

जांच में सामने आया कि आरोपित पिछले एक साल से हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राहुल पासवान खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। वह लोगों को फ्लैट और प्रॉपर्टी दिखाकर उनसे एडवांस या शुरुआती रकम ले लेता और फिर फरार हो जाता था। इस तरह उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपित के खिलाफ लक्ष्मी नगर थाने में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी उसके खिलाफ कई शिकायतें सामने आई हैं। वह ग्रेजुएट है और अंग्रेजी भाषा में दक्ष होने के कारण आसानी से लोगों को अपने झांसे में ले लेता था।

फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles