spot_img

New Delhi : मुख्यमंत्री ने 300 ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी

New Delhi: Chief Minister Flags Off 300 EV Buses

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। इसके साथ-साथ नानकसर–गाजियाबाद के बीच नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरूआत और दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation) (DTC) के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कि यह कदम दिल्ली की रफ्तार को नई दिशा देता है। अब सफर और आसान होगा, कनेक्टिविटी और तेज़ होगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में 2000 से अधिक ईवी बसों (EV buses) को डीटीसी के बेड़े में शामिल किया गया है। सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह प्रदूषण रहित बनाने के लिए हम डीटीसी की पूरी फ्लीट को ईवी पर स्विच करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 से बंद पड़ा ईवी प्रोत्साहन पोर्टल भी फिर से शुरू किया गया है। इसके तहत 12,877 लोगों को 24 करोड़ की लंबित सब्सिडी सीधे डीबीटी के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह (Delhi’s Transport Minister, Dr. Pankaj Kumar Singh, and MLA Tarvinder Singh Marwah) मौजूद रहे।

Explore our articles