
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) सिंधी समाज के नववर्ष चेटीचंड महापर्व (Cheti Chand—the New Year festival of the Sindhi community) के अवसर पर 19 मार्च 2026 को शहर में भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस महा बाइक रैली में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में उत्सव एवं आस्था का माहौल देखने को मिला।
भाऊ लीलाराम साहिब के हाथों हुआ शुभारंभ
रैली की शुरुआत कैम्प-1 स्थित रीजेंसी एंटीलिया परिसर से सुबह 9 बजे भाऊ लीलाराम साहिब के हाथों बहराणा साहिब (Regency Antilia complex in Camp-1, flagged off by Bhau Leelaram Sahib alongside the Bahrana Sahib ceremony) के साथ हुई। इसके बाद रैली एक नंबर बस स्टॉप, गोल मैदान, नेहरू चौक, शिवाजी चौक, 17 सेक्शन, श्रीराम चौक, चार नंबर ओटी सेक्शन, नेताजी चौक, हिल लाइन पुलिस स्टेशन और चालिहा मंदिर मार्ग से होते हुए कैलाश कॉलोनी, उल्हासनगर-5 स्थित जय झूलेलाल प्रवेश द्वार तक पहुंची।
समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
रैली के समापन के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे। रैली जहां-जहां से गुजरी, वहां “जय झूलेलाल” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान सिंधी समाज की आस्था के साथ महाराष्ट्र की विलुप्त होती सांस्कृतिक कला की झलक भी देखने को मिली। इस रैली में साईं वसण शाह दरबार के छोटू साईं, महापौर अश्विनी निकम, उपमहापौर अमर लुंड, पूर्व विधायक पप्पू कालानी, बिल्डर महेश अग्रवाल, बंटी कुरसेजा, उदव रूपचंदानी, जमनू पुरस्वानी, दीपक वाटवानी ग्रुप और राजू जग्यासी ग्रुप सहित कई सामाजिक संगठनों और एनजीओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजन समिति और व्यवस्थाओं की सराहना
रैली का आयोजन समिति के सदस्य महेश सुखरामानी, भारत राजवानी (गंगोत्री), शंकर नागरानी, हीरो बोधा, अनिल बठिजा, महेश मूलचंदानी, सोनू विशनानी, जयराम खत्री और राजेश अमरनानी (Mahesh Sukhramani, Bharat Rajwani (Gangotri), Shankar Nagrani, Hero Bodha, Anil Bathija, Mahesh Mulchandani, Sonu Vishnani, Jayaram Khatri, and Rajesh Amarnani) की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यात्रा मार्ग पर व्यापारियों द्वारा ठंडे पेय, जूस और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, वहीं पुलिस और ट्रैफिक विभाग का भी बेहतर बंदोबस्त रहा। समिति ने सभी सहभागी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।


