spot_img

Kochi : एनडीए सहयोगी ट्वेंटी20 को झटका

दो अभिनेत्रियों की उम्मीदवारी रद्द, मतदाता सूची में नहीं था नाम
कोच्चि : (Kochi)
केरल की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठंबधन (एनडीए) की सहयोगी पार्टी ‘ट्वेंटी20’ को (National Democratic Alliance (NDA) ally in Kerala, the ‘Twenty20’ party) झटका लगा है। दरअसल, पार्टी ने गुरुवार को दो उम्मीदवारों के नामांकन वापस ले लिए, क्योंकि उनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे। दोनों अभिनेत्रियां हैं।

किनकी उम्मीदवारी वापस ली गई?
पार्टी ने एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बावूर से लक्ष्मी प्रिया और कोट्टयम जिले के एट्टूमानूर से वीना नायर (candidacy of Lakshmi Priya from Perumbavoor in Ernakulam district and Veena Nair from Ettumanoor in Kottayam district) की उम्मीदवारी वापस ली। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों उम्मीदवारों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। हालांकि, उन्होंने पहले के चुनावों में वोट दिया था। ट्वेंटी20 पार्टी ने बयान में कहा कि पेरुम्बावूर में लक्ष्मी प्रिया की जगह जिबी पथियक्कल (Jibi Pathiyakkal) को उम्मीदवार बनाया जाएगा। बयान में कहा गया कि लक्ष्मी प्रिया का नाम मतदाता सूची में न होने के कारण उनकी उम्मीदवारी वापस ली गई।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles