spot_img

New Delhi : एचडीएफसी बैंक चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, गिरावट से निवेशक चिंतित

New Delhi: HDFC Bank Chairman Atanu Chakraborty Resigns; Investors Concerned Amidst Stock Decline

नई दिल्ली : (New Delhi) HDFC Bank (Shares of HDFC Bank) के अंशकालिक चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Part-time Chairman, Atanu Chakraborty) के इस्तीफे के बाद गुरुवार को बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान शेयर करीब 9% तक लुढ़क गए, जिससे बैंक का मार्केट कैप करीब 65 हजार करोड़ रुपये घट गया।

शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचने से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। चक्रवर्ती ने 18 मार्च को पद छोड़ते हुए संगठन के भीतर कार्यप्रणाली और कुछ घटनाओं को अपने नैतिक मूल्यों के विपरीत बताया।

केकी मिस्त्री अस्थाई रूप से संभाला कार्यभार
इस्तीफे के बाद बैंक ने केकी मिस्त्री (Keki Mistry as the interim Part-time Chairman) को अस्थायी अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को Reserve Bank of India की मंजूरी मिल चुकी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक शीर्ष स्तर पर अचानक बदलाव और प्रबंधन से जुड़े संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है, जिसके चलते शेयर पर दबाव बना।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles