spot_img

Kolkata : बंगाल में भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
कोलकाता : (Kolkata)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections) को लेकर भाजपा ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली (Roopa Ganguly has been given the ticket from Sonarpur South) को टिकट दिया गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी उम्मीदवार (Dibyendu Adhikari—brother of Leader of the Opposition Suvendu Adhikari) बनाया गया है। इससे चुनावी माहौल और गरमा गया है।

111 उम्मीदवारों के नाम घोषित
भाजपा ने दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले पार्टी 144 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी थी। अब तक कुल 255 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, जबकि 39 सीटों पर अभी भी फैसला बाकी है। इन नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठकें हुईं, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (chaired by Prime Minister Narendra Modi) ने की।

कौन-कौन से बड़े नाम मैदान में?
नई सूची में निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा, शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर और अरूप चौधरी को कामरहाटी से टिकट मिला है। वहीं रेखा पात्रा को हिंगलगंज, रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण, प्रियंका टिबरेवाल को एंटली और तपस रॉय को मानिकतला से उम्मीदवार बनाया गया है।

क्या हैं इस बार के बड़े सरप्राइज?
इस सूची में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। हिरण चटर्जी को खड़गपुर सदर से हटाकर श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। पहले उनके टिकट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन पार्टी ने उन्हें नई सीट से मौका देकर चौंका दिया है।

Explore our articles